गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 10,000 kg of ammonium nitrate seized in Rajasthan
Last Updated : सोमवार, 26 जनवरी 2026 (10:49 IST)

गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में पकड़ा 10,000 KG अमोनियम नाइट्रेट, आरोपी सुलेमान खान गिरफ्तार

ammonium nitrate 10,000 kg of ammonium nitrate seized in Rajasthan
26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान के नागौर जिले में विस्फोटक पदार्थ का बड़ा जखीरा मिला है। सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक पदार्थ बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम किया है।

ऐसा ही हजारों किलो विस्फोटक पदार्थ कुछ महीनों पहले हरियाणा के कई ठिकानों से बरामद हुआ था, जिसके बाद आतंकी डॉक्टरों का मॉड्यूल पकड़ा गया था। हालांकि एक डॉक्टर के फरार होने के बाद दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाका हुआ था। नागौर के मामले में अभी पुलिस टीम ने ऐसी कोई जानकारी अभी साझा नहीं की है।

नागौर पुलिस के मुताबिक, गणतंत्र दिवस से पूर्व पुलिस ने 9 हजार 550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। थांवला थाना पुलिस और स्पेशल टीम (DST) ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई की और अवैध विस्फोटक पदार्थों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने ग्राम सरहद हरसौर में एक खेत में बने मकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की। इस मामले में पुलिस ने 58 साल के आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस की स्पेशल टीम को अवैध विस्फोटक के होने की गोपनीय सूचना मिली थी। पुलिस ने पहले सूचना की जांच की। इसके बाद टीम ने प्लानिंग करके मकान की घेराबंदी कर आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। मौके से करीब 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है, जिसे 187 कट्टों में भरकर रखा गया था।

बरामद किए गए सामान में अमोनियम नाइट्रेट के अलावा भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ऐसे विस्फोटक पदार्थ से बड़ी तबाही हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल कहां होना था।
Edited By: Navin Rangiyal  
ये भी पढ़ें
मनाली में 24 घंटों से 8-10 KM लंबा जाम, चिप्स-बिस्किट खा रहे, सड़कों पर कट रहीं रातें