dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश चुनाव : जनता के मुद्दे v/s एंटी इंकम्बेंसी

Updated: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (16:38 IST)
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली है और दोनों अपनी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक तरफ भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराजसिंह चौहान के रूप में चेहरा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस अब तक सर्वे के आधार पर मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन करने की बात कर रही है।
 
प्रदेश में भाजपा को मजबूत लेकिन कांग्रेस को कहीं न कहीं कमजोर माना जा रहा था, लेकिन अब कांग्रेस बसपा साथ मिलकर भाजपा को हराने की बात कर रहे हैं। साथ ही साथ कांग्रेस ने धर्म को भी अब अपना सहारा बनाया है जिससे अब तक भाजपा का जुड़ाव अधिक देखा गया है, चाहे वह हिंदुत्व की बात हो या फिर गौशाला की। 
 
यहां चुनाव में जीत और हार के लिए जनता से जुड़े मुद्दे तो हैं ही जिन पर इस समय दोनों ही पार्ट‍ियां फोकस करने का प्रयास कर रही हैं, और यह जरूरी भी है, लेकिन जातिवाद भी यहां एक बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है जो सत्ताधारी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस के भी नाक में दम किए हुए है। ऐसे में दोनों ही पार्ट‍ियों के लिए ही चुनाव बड़ी चुनौती है। 
 
इन सभी मुद्दों के अलावा भी दोनों ही पार्ट‍ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती एंटी इंकम्बेंसी के रूप में देखने को मिल रही है, जिसके उदाहरण समय-समय पर सामने आते रहे हैं, लेकिन तमाम बड़े नेता पार्टी में इससे इंकार करते नजर आते हैं। 
 
हाल ही में जब कमलनाथ से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने गुटबाजी से साफ इनकार किया। भले ही पार्टी इससे न माने, लेकिन राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर कांग्रेस के दिग्गजों के बीज दिग्विजय सिंह का कटआउट न लगाया जाना, कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। 
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख