biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश में एक बार फिर भगवान राम पर सियासी 'महाभारत', यात्रा पर कांग्रेस का 'यूटर्न'

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (21:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर भगवान राम को लेकर सियासत गरमा गई। चित्रकूट से कांग्रेस के विधायक नीलाशुं चतुर्वेदी ने जिस राम वन गमन पथ यात्रा को २ अक्टूबर को रवाना किया था, अब उस यात्रा पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा दी है।
 
 
यात्रा को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए डिंडौरी जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यात्रा के रथ को शाहपुरा पुलिस ने जब्त कर लिया गया है। यात्रा को रोके जाने के बाद कांग्रेस भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इसे प्रशासन की मनमानी करार दिया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने यात्रा को धर्मिक बताते हुए कहा कि राम वन गमन पथ यात्रा एक गैर राजनीतिक यात्रा है, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे थे। अभय दुबे ने इसे कांग्रेस की यात्रा मानने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस ने यात्रा को रोके जाने को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए है।
 
कांग्रेस ने भाजपा पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के दबाव में यात्रा को रोका है।  यात्रा के प्रभारी हरिशंकर शुक्ला ने यात्रा के जब्त रथ को छुड़ाने के लिए शाहपुरा थाने में धरने का ऐलान कर दिया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया है।
 
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय का कहना है कि कांग्रेस हार को देखते हुए संवैधानिक संस्थाओं के अपमान कर रही है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के ये आरोप पूरी तरह गलत है भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग ने यात्रा को रोक दिया है। वहीं पूरे मामले पर डिंडौरी जिला प्रशासन का कहना है कि यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा के खिलाफ बयान दिए जा रहे थे। वीडियो की जांच के बाद प्रशासन ने यात्रा को रोक ने की कार्रवाई की।  
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख