ramcharitmanas
✕

मध्यप्रदेश : कांग्रेस-भाजपा के लिए परेशानी बनेगा 'जयस', किसान महापंचायत से दिखाई सियासी ताकत

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (20:23 IST)
गांधी जयंती के दिन जहां दिल्ली में किसान आंदोलन की खबरें सुर्खियों में छाई रहीं, वहीं मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले धार के कुक्षी में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने किसान महापंचायत के जरिए अपनी सियासी ताकत दिखाई।
 
 
किसान महापंचायत में आदिवासी जिलों से आए हजारों की संख्या में किसान और जयस के कार्यकर्ता शामिल हुए। किसान महापंचायत में आदिवासी अंचल से आए किसान और आदिवासी जयस के झंडे हाथ में लेकर अब की बार आदिवासी सरकार के नारे लगा रहे थे, वहीं सभा को संबोधित करते हुए जयस के राष्ट्रीय संरक्षक हीरालाल अलावा ने कहा कि इस बार प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। 
 
हीरालान ने कहा कि आदिवासियों के हित सुरक्षित रहें, इसके लिए जरूरी है कि इस बार प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बने। अपने भाषण में जयस संरक्षक हीरालाल अलावा ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
 
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के आदिवासियों के बीच जाने पर उनके साथ पारंपरिक नृत्य करने को लेकर भी हीरालाल ने उनको कठघरे में खड़ा किया, वहीं प्रदेश भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को निशाने पर लेते हुए हीरालाल ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि आदिवासी इलाकों में स्कूल-कॉलेज, छात्रावास और मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग की थी, जिसे सरकार ने पूरा करने की जगह सीधे खारिज कर दिया।
 
 
हीरालाल ने कहा कि आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए जरूरी है कि आज एक नई राजनीति की शुरुआत हो, जो संविधान की पांचवी अनुसूची के अनुसार आदिवासियों को उनका हक दिला सके। आदिवासियों के वनाधिकार कानून के हक की लड़ाई लड़ सके।
 
हीरालाल ने कहा कि इसके लिए राजनीति में नए और युवा लोगों को आने की जरूरत है, जो गरीब आदिवासी के बीच रहकर काम करें। जयस संरक्षक हीरालाल ने कहा कि अब तक सियासी दल ने शराब और कपड़े के लालच देकर गरीब आदिवासी को वोट लेने में सफल हो जाते हैं, लेकिन इस बार वे सफल नहीं होंगे।
हीरालाल ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में आदिवासियों की 47  सीटों में से एक भी सीट लेने में सफल नहीं होगी, किसान महापंचायत में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी शामिल हुए।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख