गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Vertu smartphone
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 अक्टूबर 2015 (12:44 IST)

यह है 13 लाख का स्मार्ट फोन, ये हैं फीचर्स

Vertu smartphone
मोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्ट फोन आ रहे हैं। वर्तू प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड ने अपना सिग्नेचर टच स्मार्टफोन लांच किया है। नया सिग्नेचर मॉडल आठ अलग-अलग लेदर बॉडी वेरिएंट्स में आता है। इसमें जेट काफ, गार्नेट काफ, ग्रेप लिजार्ड, प्योर जेट लिजार्ड, प्योर नेवी एलिगेटर, क्लाउस डे पेरिस एलिगेटर और प्योर जेट रेड गोल्ड शामिल है। हर मॉडल अपनी पर्सनलाइज्ड एनग्रेविंग के साथ आता है। 
इस फोन की कीमत 6500 जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) से लेकर 13700 जीबीपी है। अगर भारतीय रुपए में बात करें तो इसकी कीमत 6.5 लाख से लेकर 13.8 लाख तक है। स्मार्टफोन की कीमत लेदर बॉडी कवर पर निर्भर करती है। यह हैंडसेट फिलहाल कंपनी के सिग्नेचर मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी के सिलेक्टेड आउटलेट्स पर ये फोन 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक प्री-ऑर्डर के लिए आएगा। 
अगले पन्ने पर, ये हैं फोन के फीचर्स...
 

इस फोन में मेटल गल विंग डोर दिए गए हैं जो रियर कैमरा के दोनों साइड पर लगे हुए हैं। एक में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है और दूसरे में सिम कार्ड स्लॉट है। प्रीमियम लुक के साथ डिवाइस में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन भी हैं। वर्तू सिग्नेचर टच एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है (1080X1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन)। फोन में 428 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी है। फोन 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर पर काम करता है।  फोन में 64जीब की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसी के साथ, माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।
अगले पन्ने पर, ये फीचर्स भी हैं बेहतरीन... 
 

इस हैंडसेट में 3160 एमएएच पावर की बैटरी दी गई है। क्वालकॉम क्विकचार्ज 2.0 फीचर के साथ ये फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में 4G LTE, NFC, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई हॉटस्पॉट, GPS, माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन के फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी डिजिटल कंपनी के हैं। इस फोन का वजन 225 ग्राम से 236 ग्राम तक है।
वर्तू के इस फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा, एड्रिनो 430 सीपीयू है। 21 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ फेस  डिटेक्शन ऑटो फोकस तकनीक है। ड्‍यूल एलईडी फ्लैश के साथ 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 4K रेजोल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।