इस मोबाइल पर मिलेगा व्हाट्सएप के लिए मुफ्त डेटा
माइक्रोमैक्स ने बोल्ट सीरिज में दो नए स्मार्ट फोन लेकर आया है। माइक्रोमैक्स बोल्ट सीरीज के दो नए स्मार्टफोन बोल्ट क्यू331 और बोल्ड एस302 लांच किए हैं। दोनों नए हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 और माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने इन दोनों स्मार्ट फोन को वेबसाइट पर लिस्टिंग किया है।
कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक दोनों ही हैंडसेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के लिए मुफ्त डेटा पैक के साथ आएंगे। कंपनी ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ समझौता किया है। फीचर्स की बात की जाए माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 एक डुअल सिम हैंडसेट है।
इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर और 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले बोल्ट सीरीज के इस स्मार्टफोन में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
बोल्ट क्यू331 में 2000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 में 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7715) प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है। यह एंड्रॉयड 4.4.3 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बोल्ट एस302 में 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा
स्मार्टफोन में 1450 एमएएच की बैटरी है जो 4 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस और 3जी फ़ीचर मौजूद हैं। अब इंतजार इस बात है कि कंपनी ये फोन जल्द बाजार में लांच करेगी।