1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 29 june 2026 live update

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जल्द सुनवाई से इनकार किया। पल पल की जानकारी... 


03:30 PM, 29th Jun
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को होगी। इसमें ट्रस्ट के पुर्नगठन पर फैसला हो सकता है। पहले यह बैठक 11 जुलाई को होनी थी।

02:11 PM, 29th Jun
जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 4 घायल। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।

01:25 PM, 29th Jun
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील। बार कौंसिल अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पैरवी के लिए वकीलों को अनुमति लेनी होगी।

12:58 PM, 29th Jun
आप के 9 मंत्री और 30 विधायक नंगे पांव श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंचे और बेअदबी कानून पर लिखित में अपना स्पष्‍टीकरण दिया। अकाल तख्त ने मान सरकार से एक माह में बेअदबी कानून में संशोधन को कहा।
 

10:56 AM, 29th Jun
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जल्द सुनवाई से इनकार किया। याचिकाकर्ता ने मामले में जल्द सुनवाई की मांग की थी।
 
अयोध्या पुलिस ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों से भी हो सकती है पूछताछ।

10:56 AM, 29th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमरनाथ यात्रा 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में हुई प्रथम पूजा, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले किए दर्शन