सम्बंधित जानकारी
- Nokia XR20 लांच, कंपनी का दावा सबसे दमदार फोन, न पानी में होगा खराब, न गिरने पर टूटेगा
- Nokia 110 4G भारत में हुआ लांच, 2799 की कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स
- 6,000mAh बैटरी वाले Poco M3 का सस्ता 4GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
- Realme ने लांच किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन C21Y, जानिए कीमत और फीचर्स
- Reno 6 Pro : Oppo ने भारत में लांच किए दो स्मार्टफोन, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स
Airtel के ग्राहकों को बड़ा झटका, बंद किया 49 रुपए का प्रीपेड रिचार्ज, जानिए कौनसा है सबसे सस्ता रिचार्ज
नई दिल्ली। एयरटेल ने 49 रुपए के शुरुआती प्रीपेड रिचार्ज को बंद कर दिया है। कंपनी ने प्रीपेड योजनाओं में संशोधन करते हुए शुरुआती कीमत में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
एयरटेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपए के स्मार्ट रिचार्ज से शुरू होंगे और ग्राहकों को दोगुने डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट मिलेंगे।
एयरटेल ने कहा कि यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी समाधान पेश करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है। शुरुआती रिचार्ज पर एयरटेल ग्राहक अब अपने खाते की शेष राशि की चिंता किए बिना लंबे समय तक जुड़े रह सकते हैं।
ये बदलाव 29 जुलाई 2021 से प्रभावी है। एयरटेल का 79 रुपए का प्लान 64 रुपए टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
