1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Namibian Cheetah named Jwala has given birth to three cubs in Kuno

कुनो से आई खुशखबर, चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म

cheetah
Kuno national park : कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ के तीन शावकों का जन्म हुआ। मादा चीता आशा के बाद अब ज्वाला ने भी नए शावकों को जन्म दिया है।
 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता ज्वाला ने 3 नए शावकों को जन्म दिया है, जो चीता प्रोजेक्ट के लिए अच्छी खबर है।
 
मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा 'कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है, यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है। देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत में इसी तरह से वन्य जीवन फले-फूले।'
 
इस तरह एक महीने में कूनो नेशनल पार्क में 6 नए चीते आ गए हैं। अब यहां चीतों की संख्‍या बढ़कर 17 हो गई है। इसमें सात शावक भी शामिल है। माना जा रहा है धीरे-धीरे नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों ने खुद को कूनो पार्क के वातावरण में ढालना शुरू कर दिया है।
 
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 17 सितम्बर 2022 को पहली बार नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। इसके बाद 12 और चीते दक्षिण अफ्रीका से आए थे। इनमें से कई चीते मारे जा चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ED ने झारखंड के CM सोरेन को फिर भेजा समन