sundarkand
✕

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का कहर, उफान पर नदियां, 27 बांधों से छोड़ा पानी

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2022 (09:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रतलाम, भोपाल, रायसेन, विदिशा, बालाघाट आदि जिलों में भारी वर्षा के कारण मंगलवार को कई नदियां उफान पर रहीं। अभी 52 में से 27 बांधों के गेट खुले हैं। खंडवा जिले में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर व नर्मदापुरम के सभी घाट जलमग्न हो गए। सीहोर के बुदनी, रहटी और नसरुल्लागंज में तो नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बही। यही स्थिति देवास के नेमावर में भी रही।
 
मंदसौर के कालाभाटा बांध के 5 गेट खोले जाने से शिवना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। भगवान पशुपतिनाथ की 7.3 फुट ऊंची अष्टमुखी मूर्ति पूरी तरह जलमग्न हो गई। खंडवा जिले के मोरटक्का (ओंकारेश्वर) में नर्मदा खतरे के निशान पर है। उज्जैन में भी शिप्रा उफान पर है।
 
शिवराज बोले, स्थिति नियंत्रण में : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बाढ़ की स्थिति को देखने के लिए सेठानी घाट, नर्मदापुरम पहुंचे। शिवराज ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मोरटक्का में नर्मदा नदी खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने पर प्रशासन ने इंदौर-इच्छापुर राजमार्ग से वाहनों की आवाजाही पर मंगलवार रात 8.30 बजे रोक लगा दी। देवास के नेमावर में नर्मदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर 888.6 फीट पर जा पहुंचा है। यह खतरे निशान से करीब साढ़े 3 फुट ऊपर बह रही है।
 
27 बांधों से निकाला जा रहा पानी : अभी 52 में से 27 बांधों के गेट खुले हैं। नर्मदा और बेतवा बेसिन में काफी पानी आया है। बरगी के 13 गेट खुले हैं। ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध के गेट खुले हुए हैं। कलियासोत, केरवा, हथाईखेड़ा से बेतवा में पानी जा रही है। शिवपुरी में मोहनी डैम के गेट खोले जा रहे हैं।
 
इंदौर जिले में पिकनिक स्थलों पर जाने पर लगाई रोक : इंदौर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने महू क्षेत्र के सभी निस्तार के घाटों, मछुआरों का नदियों में आवागमन तथा अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में पिकनिक स्पॉट पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश महू क्षेत्र के थाना महू, किशनगंज, बड़गोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे। चोरल, चोरल नदी, चोरल डैम, पातालपानी, सीतलामाता फाल, मेहंदीकुंड, तिन्छा फाल, कजलीगढ़, वाचू पॉइंट, जानापाव कुटी, कालाकुंड आदि स्थानों पर जनसामान्य की आवाजाही 15 दिनों के लिए पूर्णत: बंद की गई है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख