सम्बंधित जानकारी
- लंदन में पाकिस्तानी Grooming Gang का आतंक, 16 साल की बच्ची से गैंगरेप, बंधक बनाया, 200 सिखों ने छुड़वाया
- केरल में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, दुष्कर्म का तीसरा मामला दर्ज, पार्टी ने किया निष्कासित
- बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित, 24 घंटे में 2 की हत्या, महिला से गैंगरेप
- फरीदाबाद में चलती वैन में महिला से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
- कौन है कुलदीप सेंगर, भाजपा के पूर्व विधायक को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका
मासूम गुलाब के फूल बेच रही थी, दरिंदे ने उसे भी नहीं छोड़ा, बना लिया हवस का शिकार
राजधानी दिल्ली में बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां के प्रसाद नगर इलाके में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची यहां ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने का काम करती थी। वो सिर्फ 11 साल की है।
दरिंदे ने मासूम बच्ची को अगवा कर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह खौफनाक वारदात 11 जनवरी की है। पीड़ित बच्ची प्रसाद नगर इलाके में एक रेड लाइट पर गुलाब बेच रही थी। पुलिस के अनुसार करीब 40 वर्षीय आरोपी दुर्गेश ने यात्रियों को छोड़ने के बाद अपना ई-रिक्शा बच्ची के पास रोका। जब बच्ची फूल बेचने उसके पास आई, तो आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके सारे गुलाब बिकवा देगा। मासूम उसकी बातों में आ गई और रिक्शा में बैठ गई।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आरोपी बच्ची को प्रोफेसर रामनाथ विज मार्ग के पास स्थित सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया। वारदात के बाद बच्ची अचेत हो गई और खून से लथपथ हालत में वहीं पड़ी रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। होश में आने के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद बदहवास परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
Edited By: Navin Rangiyal