सम्बंधित जानकारी
- अब न हॉर्न का शोर होगा-न इंजन का, शांति के साथ सफारी का आनंद उठाएंगे वन विहार आने वाले टूरिस्ट
- RSS के 100 साल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आत्मा का स्पंदन
- MP : भिंड में ट्रक ने मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 सदस्यों सहित 5 की मौत
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले कलेक्टर
- गरबा स्थल पर पति के साथ डांस कर रही सोनम की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल
खंडवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी ट्रेक्टर ट्रॉली, 11 की लोगों की मौत
Khandwa news in hindi : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई।
खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला और जामली से आए 30–35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तालाब पर पहुंचे थे। पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों के शव बरामद किए गए, इनमें 9 बच्चियां शामिल हैं।
मृतकों की पहचान आरती प्यारसिंह (18), दिनेश शांतिलाल (13), उर्मिला रेलसिंग (16), शर्मिला प्यारसिंह (15), गणेश तरेसिंग (20), किरण रेमसिंग (16), पाटलीबाई कैलाश (25), रेवसिंग मुंशसिंग (13), आयुष भारत (9), संगीता ग्यानसिंग (16) और चंदा पिता जुदा, उम्र 8 वर्ष के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के मृतको के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
— PRO JS Khandwa (@projskhandwa) October 2, 2025
मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
R.M : https://t.co/7yuEMahEQB@JansamparkMP@mpurbandeptt@mohdept@KhandwaSp#Khandwa pic.twitter.com/ylTlTY2gAz
पीएम मोदी ने जताया शोक : हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट कर पीड़ितों के परिजनों और घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का एलान किया। पीएमओ कार्यालय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हैं। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।' उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
Deeply saddened by the loss of lives in an accident at Khandwa, Madhya Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
— PMO India (@PMOIndia) October 2, 2025
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the…
राहुल गांधी ने भी शोक प्रकट किया : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मध्यप्रदेश में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं, अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों और बच्चों के अभिभावकों के साथ हैं। हादसों में घायल लोगों की कुशलता और जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
edited by : Nrapendra Gupta
