सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी और कई कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
- राजस्थान संकट : गतिरोध दूर करने की कोशिश में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले शशि थरूर ने सोनिया गांधी से की मुलाकात
- भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमत, सब्सिडी में कटौती पर मछुआरों से की चर्चा
- नीट में विफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात
फिर फंसे विधायक जीतू पटवारी, महिलाओं को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
इंदौर। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी अपने बयान को लेकर घिर गए हैं। इस बार महिलाओं पर उनकी टिप्पणी पर भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह महिलाओं का अपमान है। दरअसल, पटवारी ने महिलाओं से बातचीत के दौरान उन पर चुनाव में पैसे लेकर वोट देने का आरोप लगाया है।
पटवारी का यह भाजपा ने शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पटवारी वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं तुम लोग समझते नहीं हो, जब चुनाव आते हैं तो 500-200 रुपए लेकर पोलके में रख लेते हो। जब महिलाएं इस बात से इंकार करती हैं तो पटवारी सवाल करते हैं कि ऐसा नहीं है तो बताओ कांग्रेस का पार्षद क्यों चुनाव हार गया?
कांग्रेसियों का है बस एक ही काम, नारियों का करते हमेशा अपमान।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) September 28, 2022
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने महिलाओं के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी। pic.twitter.com/q7QWMZjHrN
हालांकि यह पहला मौका नहीं जब जीतू पटवारी विवाद में घिरे हैं। इससे पहले भी वे आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से कहा था कि आप तो मेरी लाज रखना, पार्टी गई तेल लेने।
