होटल में बनाता है खाना, इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 46 करोड़ का नोटिस
Income Tax notice to cook : मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला रविंद्र सिंह चौहान पुणे में एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। रविंद्र उस समय हैरान रह गया जब उसे आयकर विभाग ने 46 करोड़ रुपए का नोटिस थमा दिया।
रविंद्र की सैलरी सिर्फ 8 से 10 हजार रुपए है। उसके नाम पर पीएफ अकाउंट खुलवाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। हाल ही में उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला कि उसके अकाउंट से 46 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है।
रविंद्र और उसका परिवार, नोटिस देखकर घबरा गया। उसकी सालाना आमदनी तो 3 लाख भी नहीं है। ऐसे में पहले तो उसे समझ ही नहीं आया कि 46 करोड़ का मामला क्या है।
रविंद्र ने जांच की तो पता चला कि 7 साल पहले टोल कंपनी में नौकरी के दौरान, उसके दस्तावेज पीएफ खाते के नाम पर लिए गए और दिल्ली में उसके नाम से फर्जी खाता खुलवाया गया। इसी खाते से करोड़ों का खेल चला। पीड़ित ने इस मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट की शरण ली है।
edited by : Nrapendra Gupta