• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Along with Kamal Nath many Congress MLAs will also join BJP.
Last Updated : शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (17:51 IST)

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कांग्रेस के एक दर्जन विधायक और पूर्व सांसद भाजपा में हो सकते हैं शामिल

भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्या कहा

Kamalnath
भोपाल। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार तेज होती जा रही है। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ दिल्ली पहुंच गए है और अगले 36 घंटे में पूरी तस्वीर साफ हो सकती है। भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कहा कि जब ऐसी कोई बात होगी तो बताऊंगा।

टीम कमलनाथ जाएगी भाजपा में?-कमलनाथ के साथ कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद भी भाजपा मे शामिल हो सकते है। कमलनाथ के साथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सभी 6 विधायकों के साथ बालाघाट, ग्वालियर और मुरैना में आने वाले कांग्रेस विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो सकते है। इसके साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस समर्थक महापौर भी भाजपा में शामिल हो सकते है।

2017 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने वाले कमलनाथ ने पिछले 7 सालों में संगठन पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। सियासी मैनेजमेंट में माहिर समझे जाने वाले कमलनाथ ने जिलों से लेकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस का एक मजबूत संगठन खड़ा किया था। ऐसे में अब अगर कमलनाथ भाजपा में जाते है तो उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा गुट भाजपा में शामिल हो सकते है।

कमलनाथ को क्यों लाना चाहती है भाजपा?- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत कर सत्ता में आने वाली भाजपा आखिरी लोकसभा चुनाव से पहले क्यों कमलनाथ को पार्टी में शामिल करना चाहती है, इसके कई कारण है। दरअसल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी लहर में भी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट नहीं जीत सकी थी और 2023 के नवंबर-दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी छिंदवाड़ा में अपना खाता नहीं खोल पाई। ऐसे में मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिशन 29 को पूरा करने के लिए भाजपा कमलनाथ को पार्टी में लाना चाहती है।

वहीं कमलनाथ की गिनती गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में होती है, ऐसे में भाजपा कमलनाथ को पार्टी में लाकर सीधे गांधी परिवार पर निशाना साधना चा रही है। ऐसे में जब राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर पार्टी को मजबूती देने की कोशिश कर रहे है तब भाजपा कमलनाथ के जरिए राहुल गांधी को एकजुटता मुहिम की हवा निकालने की कोशिश में जुटी है।

कमलनाथ पर क्या बोले जीतू पटवारी- कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों  पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लगातार दो दिन से मीडिया और सोशल मीडिया पर कमलनाथ को लेकर जो खबरें बन रही है वह निराधारा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ का गांधी परिवार के साथ अपनत्व को पूरे देश ने देखा है। इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को तीसरे बेटा बताया था। हमें वो पल भी याद है जब सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ा था तब भी हम कमलनाथ जी के साथ खड़े रहे। कमलनाथ कांग्रेस को नहीं छोड़ रहे, उनको लेकर जो भी खबरें चल रहीं हैं वो निराधार हैं, उन्होंने ही राज्यसभा के लिए अशोक सिंह का नाम तय किया था।
 

ये भी पढ़ें
पति को छुड़ाने की आस में समझौता करने गई गर्भवती पत्नी के साथ गैंगरेप, पेट्रोल डालकर जलाया