- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - लो कैलोरी फूड
सब्जियों का सूप
सामग्री : दो कप बारीक कटी सब्जियाँ (मटर, गाजर, गोभी), एक बारीक कटा प्याज, एक चम्मच मक्खन, नमक, पाव चम्मच सफेद मिर्च पावडर, 1 कप दूध, दो बड़े चम्मच मैदा। विधि : एक बर्तन में सारी सामग्री डालकर एक कप पानी डालें और पाँच-दस मिनट तक पका लें।दो बड़े चम्मच मैदा और 1 कप दूध दोनों को मिक्स कर इसमें डालें। नमक, सफेद मिर्च पावडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब कटा हरा धनिया डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।