शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. लो कैलोरी फूड
  4. spraudas chaat
Written By

मन को लुभाए चटपटी अंकुरित भेल चाट

मन  को लुभाए चटपटी अंकुरित भेल चाट - spraudas chaat
साम्रगी : 

आधी उबली 100 ग्राम अंकुरित मूंग दाल, दो-तीन उबले आलू, दो-तीन कटे टमाटर, दो प्याज, एक नींबू, दो-तीन स्लाइस ककड़ी, एक कटोरी बारीक सेंव, आधा कटोरी टमाटर सॉस, आधा कटोरी सिके हुए मूंगफली दाने, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच मीठा तेल।
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म होने पर जीरा डालकर अंकुरित दाल को सेंक लें। फिर दाल को एक बड़े कटोरे में निकालकर काट कर रखी बाकी सारी साम्रगी को मिला लें। फिर मूंगफली के दानों को डालें। 
 
सबसे अंत में सॉस डालकर सजा लें। आपकी अंकुरित भेल चाट तैयार है। अब इसे गरमा-गरम सर्व करें।