Campaign ended for first phase election | पहले चरण का चुनावी शोर थमा
सत्रह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 124 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कड़वाहट भरा चुनाव प्रचार अभियान मंगलवार को थम गया, जिसमें प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह और प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के बीच कटु वाकयुद्ध छाया रहा।
राजद के लालू प्रसाद यादव, भाजपा के मुरली मनोहर जोशी टीआरएस के के. चंद्रशेखर राव, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, अभिनेत्री विजयाशांति, एनटीआर की पुत्री डी. पुरंदेश्वरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री बी. दत्तात्रेय संसद के निचले सदन के लिए हो रहे इस चुनाव के पहले चरण में मैदान में हैं।
आगामी गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान में केरल की 20 और मेघालय की दो सीटों के लिए मत डाले जाएँगे। इसी के साथ बिहार उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर की कुछ सीटों पर भी मतदान होगा।
पहले चरण में अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, मिजोरम तथा नगालैंड की एक-एक सीट के लिए भी मतदान होगा।
पहले चरण के लिये चले विभिन्न दलों के चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, प्रधानमंत्री पद के भाजपा उम्मीदवार आडवाणी, कांग्रेस के युवा नेता राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रकाश करात और एबी वर्धन जैसे वाम नेता मुख्य प्रचारक थे।