Crowd came to watch naveen | नवीन बाबू स्वागतम
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके उड़नखटोले को देखने के लिए रविवार को कोरई के लोगों की भीड़ बैतरणी नदी के किनारे जमा हुई।
जैसे उनका हेलिकॉप्टर नदी के किनारे मौजूद एक धान के खेत में उतरा, लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब हो गए।
छह फीट लंबी कद काठी वाले नवीन कुर्ता पायजामा पहनकर और हवा में हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए लोगों के सामने आए। उन्हें देखते ही लोगों ने नवीन बाबू स्वागतम के नारे लगाना शुरू कर किया।