सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Rampur Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By

रामपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Rampur lok sabha election result 2019
[$--lok#2019#state#uttar_pradesh--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : जयाप्रदा (भाजपा), संजय कपूर (कांग्रेस), आजम खान (सपा-बसपा)

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों और विवादित बयानों के बीच रामपुर संसदीय सीट पर मुख्‍य रूप से भाजपा की जयाप्रदा और सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आजम खान के बीच कांटे की टक्‍कर होने जा रही है। साल 2014 के चुनाव में भाजपा के डॉ. नेपाल सिंह ने यहां भारी मतों से जीत दर्ज की थी। 

[$--lok#2019#constituency#uttar_pradesh--$]
 
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।