• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. First list of 7 SAD candidates released for Punjab
Last Modified: चंडीगढ़ , शनिवार, 13 अप्रैल 2024 (19:44 IST)

Lok Sabha Election : पंजाब के लिए शिअद के 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Shiromani Akali Dal
First list of 7 SAD candidates released : शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने शनिवार को 7 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। शिअद ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा को आनंदपुर साहिब से और दलजीत सिंह चीमा को गुरदासपुर से प्रत्याशी घोषित किया है।
इसके अलावा पूर्व विधायक एनके शर्मा को पटियाला, पूर्व मंत्री अनिल जोशी को अमृतसर, बिक्रमजीत सिंह खालसा को फतेहगढ़ साहिब, राजविंदर सिंह को फरीदकोट और इकबाल सिंह झूंदा को संगरूर सीट से उम्मीदवार बनाया है। शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
गोरखपुर : जिसने दो मुख्यमंत्री दिए और एक को हरा दिया