सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के मंत्री वसावा ने राहुल गांधी की तुलना कुत्ते के बच्चे से की, सीएम रूपाणी भी नाराज
- भाजपा विधायक ने बढ़ाई प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किल, हेमंत करकरे पर दिए बयान को बताया राजद्रोह
- हार्दिक पटेल की सभा में हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे
- प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कमलनाथ पर लगाया सिख दंगों में शामिल होने का आरोप
- मुस्लिम मतदाताओं वाले बयान से बढ़ीं सिद्धू की मुश्किलें, चुनाव आयोग ने दिया कारण बताओ नोटिस
मायावती का बड़ा हमला, पीएम मोदी ने क्यों किया यूपी से विश्वासघात
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने यूपी ने उन्हें पीएम बनाया। फिर उन्होंने यूपी से विश्वासघात क्यों किया?
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि नरेन्द्र मोदी यूपी में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि यूपी ने उन्हें देश का पीएम बनाया है, जो सही है लेकिन उन्होंने यूपी की 22 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी व विश्वासघात क्यों किया? यूपी अगर उन्हें पीएम बना सकता है तो उन्हें उस पद से हटा भी सकता है जिसकी पूरी तैयारी दिखाई पड़ती है।
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात सुनकर मनमानी की व स्वार्थ के लिए अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग घोषित कर दिया, किन्तु बीएसपी-सपा-आरएलडी ने जनता के मन की बात सुनी, समझी और उसका सम्मान करके व्यापक जनहित व देशहित हेतु आपस में गठबंधन किया जिससे जनता में उमंग पर बीजेपी की बौखलाहट स्पष्ट है।
