1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. nitin-naveen-gujarat-visit-sabarmati-riverfront-atal-bridge-morning-walk
Last Updated :अहमदाबाद , शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (20:11 IST)

भाजपा अध्यक्ष नितिन का मिशन गुजरात, अहमदाबाद में मॉर्निंग वॉक, स्वामीजी से लिया आशीर्वाद

Nitin Naveen Gujarat Visit
Nitin Naveen Gujarat Visit: बीजेपी के नवनियुक्त युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब 'गुजरात मॉडल' की भव्यता को निहारते नजर आए। शनिवार सुबह जब अहमदाबाद का साबरमती रिवरफ्रंट अपनी रफ़्तार पकड़ रहा था, तब नितिन नवीन वहां आम सैलानियों की तरह अटल ब्रिज पर टहल रहे थे और युवाओं के साथ कुल्हड़ वाली चाय का लुत्फ ले रहे थे। पीएम मोदी के इस 'ड्रीम प्रोजेक्ट' पर नितिन नवीन का यह नया अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार सुबह वे गुजरात बीजेपी के प्रमुख जगदीश विश्वकर्मा और स्थानीय विधायक अमित शाह के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। नितिन ने न केवल साबरमती के तट पर चहलकदमी की, बल्कि अहमदाबाद नगर निगम की इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूने 'अटल ब्रिज' की खूबसूरती को भी करीब से देखा।

खास बात यह रही कि उन्होंने वहां मौजूद युवाओं के साथ बैठकर चाय पी और अनौपचारिक चर्चा की। रिवरफ्रंट, जो अब गिफ्ट सिटी और गांधीनगर तक विस्तार की ओर है, उसे नवीन ने 'संकल्प से सिद्धि' का जीता-जागता उदाहरण बताया।
स्वामीजी से लिया आशीर्वाद : रिवरफ्रंट की सैर के बाद भाजपा अध्यक्ष मां भद्रकाली के दरबार पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने बीएपीएस (BAPS) संस्था के पूज्य महंत स्वामी महाराज से भी आशीर्वाद लिया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम उस विचारधारा से हैं, जहां नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट है और गुजराती भी हमेशा यही कहते हैं कि पहले राष्ट्र, फिर बिजनेस।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी