1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Puri Lok Sabha Election 2019

पुरी लोकसभा चुनाव 2019 । Puri Lok Sabha Election 2019

पुरी लोकसभा चुनाव 2019
परिचय : ओडिशा पुरी नगर भारत के 4 पवित्रतम धामों में से एक है। यहां का श्री जगन्नाथ मंदिर पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति यहां तीन दिन और तीन रात ठहर जाए तो वह जीवन-मरण के चक्कर से मुक्ति पा लेता है। पुरी को नीलगिरी, नीलाद्रि, नीलाचल, पुरुषोत्तम, शंखक्षेत्र, श्रीक्षेत्र, जगन्नाथ धाम, जगन्नाथ पुरी के नाम से भी जाना जाता है। 
 
जनसंख्‍या : 2011 की जनगणना के मुताबिक इस शहर की जनसंख्‍या 20 लाख से ज्यादा है। यदि पुरी संसदीय क्षेत्र की बात करें तो यहां की आबादी 19 लाख से ज्यादा है। यहां की 80 फीसदी आबादी गांवों में निवास करती है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14 लाख 4 हजार 581 है, जिसमें 7 लाख 42 हजार 939 पुरुष और 6 लाख 61 हजार 642 महिलाएं हैं। 
 
भौगोलिक स्थिति : यह पूर्वी उड़ीसा राज्य में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह समुद्रतटीय शहर व्यापारिक केंद्र के साथ रेल टर्मिनल और मनमोहक पर्यटन स्थल भी है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से तीसरी बार विजयी हुए।