1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. मंच अपना
Written By प्रियंका पांडेय

नया साल...

नया साल...
नई है आशा
नया सवेरा
नया-नया उल्लास
नए साल की
नई बात है
नया है प्रातः काल

नए हैं मन के
कोमल भाव
नया पुष्प है
नया पल्लवन
नया लगे संसार

नया गगन है
नई चाह है
नए-नए अरमान
नए साल पर
नए हैं सपने
और नया संसार...।

लेखक के बारे में
प्रियंका पांडेय