सम्बंधित जानकारी
- WTC Final: कोहली ने किया ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
- दूरदर्शन के दर्शक भी देख सकेंगे WTC फाइनल! फेसबुक पर देखने को मिलेंगे खास पल
- WTC फाइनल से पहले यह कहा कप्तान कोहली और केन ने (वी़डियो)
- WTC फाइनल से पहले संजना गणेशन ने लिया जसप्रीत बुमराह का इंटरव्यू, पूछे कई मजेदार सवाल
- पहली बार धोनी के बिना आईसीसी का फाइनल खेलती नजर आएगी विराट एंड कंपनी
WTC Final: साउथम्प्टन में रुकी बारिश, जल्द देखने को मिल सकता है एक्शन
पहला सेशन पूरी तरह से बारिश से धुलने के बाद अब साउथम्प्टन से क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। ताजा खबर यह है कि साउथम्प्टन में फिलहाल बारिश रुक गई है और खबरों की मानी जाए तो आज 30 से 35 ओवरों का खेल भी देखने को मिल सकता है।
UPDATE - It has stopped raining and there will be an inspection at 3 PM local and 7.30 PM IST. #WTC21 pic.twitter.com/VzzuXxGPrF
— BCCI (@BCCI) June 18, 2021
इंग्लैंड का मौसम हमेशा ही कुछ अलग ही कहानी लिखने को तैयार रहता है। बात कुछ ऐसी है कि इंग्लैंड के साउथेम्पटन में कल यानि गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते पिच को कवर करके रखा हुआ है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा व ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें बारिश नजर आ रही है।
जानकारी के लिए बता दें, वेदर फॉरकास्ट में भी बताया गया था कि पहले दिन 80-90% बारिश की आशंका है। इस बात की जानकारी खुद पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने साझा की थी। हालांकि पहले दिन के अलावा अगले दो दिन भी बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि ये मैच एजेस बॉल में खेला जाने वाला है, जहां ड्रेनिंग सिस्टम बहुत बेहतर है, इसलिए यदि बारिश रुकती है, तो मैच के कुछ ओवर डाले जा सकते हैं।
हालांकि क्रिकेट फैंस को इस बात से ज्यादा दुखी होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए पहले से ही रिजर्व डे रखा है, ताकि यदि बारिश मैच में रुकावट पैदा करती है, तो भी मैच खेला जा सके और दुनिया को पहली टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम मिल सके।
मैच से पहले गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है। वह 2 स्पिनर व तीन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे। अब फिलहाल पूरी दुनिया में बैठे क्रिकेट फैंस बारिश रुकने का इंतजार कर रही होगी, ताकि ऐतिहासिक मुकाबला शुरु हो सके।
