रिव्यू बेकार गंवाने पर रोहित शर्मा ने लगाई कुलदीप को डांट, वायरल हुआ वीडियो
भले ही टीम इंडिया एक मजबूत स्थिति में हो लेकिन अगर कोई बेवजह रिव्यू गंवाता है तो रोहित शर्मा का पारा गर्म हो जाता है। ऐसा चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भी देखा गया जब भारत 203 रनों पर 7 विकेट चटका चुका था।
एश्टन एगर के खिलाफ रिव्यू लेने के लिए कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को कहा। रोहित शर्मा ने असमंझस की स्थिति में कुलदीप यादव की बात मान ली। लेकिन रिव्यू लेने के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि शायद यह नॉट आउट होगा। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे जवाब तलब किया। इतना ही नहीं जब भारत ने रिव्यू गंवा दिया तो वह जब डीप में फील्डिंग करने लग गए तब भी कुलदीप यादव को कोसते हुए दिखे। इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।Oh god! What a great character Rohit Sharma .pic.twitter.com/KfSZZYtD90
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) March 22, 2023

