सम्बंधित जानकारी
- टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद भावुक हुआ RR का यह पेसर, कहा- 'काश मेरे पापा यह देखने के लिए होते'
- Unique Stats: टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के साथ ही रोहित शर्मा रच देंगे अनोखा इतिहास
- इस खिलाड़ी का ट्विटर पर ऐसे टूटा दिल कि ट्वीट हुआ वायरल
- INDvsSL: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, टीम में कई नए चेहरे
- श्रीलंका दौरे पर धवन बने कप्तान,संभालेंगे यंगिस्तान की कमान
प्रैक्टिस मैच में चमके ऋषभ पंत, छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक (Video)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अब एक हफ्ते से भी कम का समय शेष रह गया है। डब्ल्यूटीसी फाइनल 18 से 22 के बीच साउथम्प्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने साउथम्प्टन के एजेस बाउल मैदान पर एक इंट्रा-स्क्वैड मैच खेला।
तीन दिन का क्वारनटीन पीरियड पूरा करने के बाद टीम इंडिया शुक्रवार को पहली बार मैदान पर नजर आई। टीम के सभी खिलाड़ियों ने दो टीमें बनाकर एक इंट्रा-स्क्वैड मैच खेला और इस दौरान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार लय में नजर आए।
पंत ने लगाया जोरदार अर्धशतक
A good Day 1 at office for #TeamIndia at the intra-squad match simulation ahead of #WTC21 Final pic.twitter.com/TFb06126fr
— BCCI (@BCCI) June 12, 2021
बीसीसीआई ने इंट्रा-स्क्वैड मैच की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जिसमें ऋषभ पंत बड़े और आक्रामक शॉट्स खेलते नजर आए। बीसीसीआई ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें पंत छक्का के साथ अपना अर्धशतक पूरा करते नजर आए और उन्होंने बल्ला उठाकर इसका जश्न भी मनाया।
वीडियो में टीम के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल को भी बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है। साथ ही गेंदबाजी में इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज अपनी पूरी लय में नजर आए।
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी चमका था ऋषभ का बल्ला
Snapshots from the first session of our intra-squad match simulation here in Southampton.#TeamIndia pic.twitter.com/FjtKUghnDH
— BCCI (@BCCI) June 11, 2021
याद दिला दें कि, पिछले साल जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी तब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया था, जहां ऋषभ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 73 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए थे और बाद में सीरीज शुरू होने के बाद टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई थी।
इस बार भी ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में अर्धशतक बनाकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वैसे भी टेस्ट फॉर्मेट में इस समय ऋषभ पंत अपने स्वर्णिम दौरे में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके बल्ले से तीन टेस्ट मैचों में 68.50 की औसत के साथ 274 रन देखने को मिले थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने चार मैचों में 54 की शानदार औसत के साथ 270 रन बनाए थे।
