[Watch] Cricket Fans के लिए अच्छी खबर, पंत जल्द ही करेंगे वापसी
Rishabh Pant Recovery Update : भारतीय खिलाडी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन पिछले साल दिसंबर में एक भयानक दुर्घटना का शिकार होने के कारन वे खेल नहीं पा रहे हैं।
तब से वह एक शानदार वापसी के लिए अपनी फिटनेस और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में भारत को बल्लेबाजी क्रम को बैलेंस करने में काफी मुश्किलें आई हैं लेकिन अब भारत को उनकी अनुपस्थिति में परेशानी झेलने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह National Cricket Academy (NCA) में कड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपने घायल पैर को स्वतंत्र रूप से हिलाने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं।
Thankful to god at least I have started seeing some light in the dark tunnel#blessed #RP17 pic.twitter.com/s1oy3H52EV
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) September 4, 2023
Rishab Pant's rehab in full swing....!!!!
चोट की गंभीरता के बावजूद वह तेजी से प्रगति कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऋषभ पंत शानदार वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जिस गति से वह खुद को ट्रैन कर रहे हैं, उनके प्रशंसक जल्द ही उन्हें मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।- Waiting for his return to cricket. pic.twitter.com/4RwB9xFLDa
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 4, 2023

