1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. PCB said Imran Khan name has not been removed from Lahore Stadium

PCB ने कहा, लाहौर स्टेडियम से नहीं हटाया गया है इमरान खान का नाम

pakistan cricket board
Pakistan Cricket Board : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि लाहौर में नए सिरे से तैयार किए गए गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) से दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan) का नाम हटा दिया गया है।
 
अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीसीबी (PCB) ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण स्टेडियम से 1992 की विश्व कप विजेता पाकिस्तानी टीम के कप्तान इमरान का नाम हटा दिया है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘स्टेडियम के किसी भी छोर का नाम नहीं बदला गया है और किसी का नाम नहीं हटाया गया है। सभी छोर के नाम पहले की तरह ही हैं।’’

पाकिस्तान के विश्व चैंपियन बनने के बाद 1992 में गद्दाफी स्टेडियम के एक छोर का नाम इमरान खान के नाम पर रखा गया था। यह स्टेडियम के वीआईपी स्टैंडों में से एक है। (भाषा) 
 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में कप्तानों का फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, जानें वजह