सम्बंधित जानकारी
- टीम खेलती है, नाम नहीं! कपिल देव का सटीक कट [VIDEO]
- सुशीला कार्की को नेपाल की कमान, 6 माह में चुनाव कराने का ऐलान
- Asia Cup 2025 का पहला बड़ा मैच, नागिन दुश्मनी में कौन मारेगा बाजी?
- भारत बनाम पाकिस्तान के पिछले 5 T20I मैच में से 2 जीता पाक, 4 गए अंतिम ओवर तक
- Asia Cup में गौतम गंभीर से उलझने वाले पाक विकेटकीपर ने 15 साल बाद मानी गलती (Video)
Asia Cup 2025 में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हराया
PAKvsOMA मोहम्मद हैरिस (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद स्पिन आक्रमण के दम पर पाकिस्तान ने शुक्रवार को एशिया कप के चौथे मुकाबले में ओमान को 93 रनों से हरा दिया।161 रनों के स्कोर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में कप्तान जतिंदर सिंह (एक) विकेट गंवा दिया। उन्हें सैम अयूब ने आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हम्माद मिर्जा ने आमिर कलीम के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। चौथे ओवर में सैम अयूब ने आमिर कलीम (13) को पगबाधा आउटकर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। मोहम्मद नदीम (तीन) और सुफियान महमूद एक रन बनाकर आउट हुये। नौवें ओवर में सुफियान मुकीम ने हम्माद मिर्जा 23 गेंदों में 27 रन को आउट किया।
पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के आगे ओमान के बल्लेबाज बेबस नजर आये। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अबरार अहमद ने शकील अहमद (10) को आउटकर ओमान की पारी का 67 के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने 93 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।पाकिस्तान के लिए सैम अयुब, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं और पहले ही ओवर में फैसला शाह ने सैम अयूब (शून्य) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद हैरिस ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई।
11वें ओवर में आमिर कलीम ने साहिबजादा फरहान (29) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये फखर जमान ने मोहम्मद हैरिस के साथ अपने पैर जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान 13वें ओवर में आमिर ने मोहम्मद हैरिस को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। मोहम्मद हैरिस ने 43 गेंदों में सात चौके तीन छक्के लगाते हुए 66 रन बनाये। इसके बाद आमिर ने अगली ही गेंद पर कप्तान आगा सलमान (शून्य) को चलता कर दिया।
पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया। फखर जमान 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन शाह अफरीदी ने नाबाद दो रन बनाये।ओमान की ओर से आमिर कलीम ने तीन विकेट लिये। शाह फैसला को दो विकेट मिले। मोहम्मद नदीम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हम्माद मिर्जा ने आमिर कलीम के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। चौथे ओवर में सैम अयूब ने आमिर कलीम (13) को पगबाधा आउटकर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। मोहम्मद नदीम (तीन) और सुफियान महमूद एक रन बनाकर आउट हुये। नौवें ओवर में सुफियान मुकीम ने हम्माद मिर्जा 23 गेंदों में 27 रन को आउट किया।
पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण के आगे ओमान के बल्लेबाज बेबस नजर आये। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अबरार अहमद ने शकील अहमद (10) को आउटकर ओमान की पारी का 67 के स्कोर पर अंत कर दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने 93 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।पाकिस्तान के लिए सैम अयुब, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
11वें ओवर में आमिर कलीम ने साहिबजादा फरहान (29) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये फखर जमान ने मोहम्मद हैरिस के साथ अपने पैर जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान 13वें ओवर में आमिर ने मोहम्मद हैरिस को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। मोहम्मद हैरिस ने 43 गेंदों में सात चौके तीन छक्के लगाते हुए 66 रन बनाये। इसके बाद आमिर ने अगली ही गेंद पर कप्तान आगा सलमान (शून्य) को चलता कर दिया।
17वें ओवर में शाह फैसल ने हसन नवाज (नौ) को आउटकर ओमान को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद शाह फैसल ने 19वें ओवर में मोहम्मद नवाज (19) को आउटकर अपना तीसरा विकेट लिया। एक समय ऐसा लग रहा कि पाकिस्तान मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करेगा, आमिर और शाह ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आखिरी ओवर करने आये मोहम्मद नदीम ने फहीम अशरफ (आठ) को आउट किया।A dominant display from Pakistan against Oman to get off the mark at the Asia Cup #PAKvOMN : https://t.co/pP4Offjxem pic.twitter.com/qk3pOA3kmw
— ICC (@ICC) September 12, 2025