सम्बंधित जानकारी
- पदार्पण पर शतक लगाने वाली दो भारतीयों की कहानी : एक बनी रन मशीन, दूसरी को मिले दो मैच
- निचले स्तर पर क्रिकेट शुरू नहीं हुआ तो अगले स्टोक्स या रूट से वंचित हो सकता है इंग्लैंड : मार्क वुड
- कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जुड़ने से पहले आर्चर का दूसरा Covid परीक्षण होना बाकी
- टेस्ट क्रिकेट मैच जिंदगी जीना सिखाता है : क्रिस गेल
जेसन होल्डर 4 दिवसीय मैच में गेंदबाजी से करेंगे वापसी : सिमन्स
मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले कप्तान जेसन होल्डर की फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि वह जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे। होल्डर ने तब गेंदबाजी नहीं की जब उनकी टीम दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण करने उतरी और गुरुवार को तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन टीम को बल्लेबाजी की जरूरत नहीं पड़ी।
सिमन्स ने कहा, ‘जेसन के टखने में मामूली सी खरोंच है और इसी वजह से वह गेंदबाजी करने के लिए नहीं उतरे।’ उन्होंने कहा, ‘वह चार दिवसीय मैच में गेंदबाजी के लिए उतरेंगे और उन्हें अपने पूरे कोटे की गेंदबाजी करनी चाहिए। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो अगर आपने एक गेंद खेली और आप आउट हो गए तो आप क्या कर सकते हो?’
वेस्टइंडीज को आठ जुलाई से टेस्ट श्रृंखला के शुरू होने के लिए साउथम्पटन पहुंचने से पहले एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड पर मंगलवार से चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। कोरोनावायरस के कारण बंद हुई खेल गतिविधियों के बाद से मार्च से यह पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला होगी। (भाषा)
