रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. How can everybody come to CSK & play well from Watson to Rahane, MS Dhoni CSK Secret recipe
Written By WD Sports Desk
Last Updated : सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (14:06 IST)

CSK में आते ही बल्लेबाजों की किस्मत कैसे बदल जाती है, इस सवाल पर MS Dhoni ने दिया मजेदार जवाब

Dhoni की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ट्रॉफी जीती है। वह इन दिनों केवल IPL खेलते हैं और आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे

CSK में आते ही बल्लेबाजों की किस्मत कैसे बदल जाती है, इस सवाल पर MS Dhoni ने दिया मजेदार जवाब - How can everybody come to CSK & play well from Watson to Rahane, MS Dhoni CSK Secret recipe
MS Dhoni CSK Secret recipe IPL Hindi news : Chennai Super Kings (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) कई चीजों के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि उनकी कप्तानी, उनकी बल्लेबाजी, स्टंप के पीछे उनकी शानदार विकेट कीपिंग लेकिन कई लोग उनके कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of Humour) के बारे में भी नहीं जानते हैं।

हाल ही में सिंगल आईडी को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया शेन वॉटसन (Shane Watson) से लेकर अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) तक कैसे आपकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में आते ही बल्लेबाजों की किस्मत बदल जाती है? इस सवाल पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया जो फैंस को बेहद पसंद आया

उनके फैन्स हमेशा यह देखना पसंद करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह क्या कर रहे हैं, इसलिए धोनी के इंटरव्यू और उनकी बातें हमेशा लोग बड़े ही इंटरेस्ट के साथ सुनना पसंद करते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 ट्रॉफी जीती है (2010, 2011, 2018, 2021 and 2023)। वह इन दिनों केवल IPL खेलते हैं और आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में इसके लिए नेट्स पर अभ्यास भी करते देखा गया था।
 
 
क्या जवाब दिया था उन्होंने? 
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि ‘अगर मैं इसे सबके सामने ऐसे ही बता दूंगा तो कोई मुझे नहीं रखेगा।  इसलिए मुझे इसे बड़ी कोला कंपनी (Cola Company) की तरह सीक्रेट रखना होगा। वह भी अपनी सीक्रेट रेसिपी पब्लिक को नहीं बताते हैं.’

ये भी पढ़ें
Glenn Maxwell ने उस रात को लेकर किया खुलासा, कहा शराब कांड ने उनके परिवार को किया अधिक प्रभावित