1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Vmver, American technology company,
Written By
Last Modified: मंगलवार, 14 अप्रैल 2015 (18:38 IST)

वीएमवेयर भारत में करेगी 500 नियुक्तियां

Vmver
बेंगलुरु। अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी वीएमवेयर ने आज कहा कि उसकी इस साल के आखिर तक अपने भारतीय परिचालन के लिए लगभग 500 लोगों को नियुक्त करने की योजना है।

इसके साथ ही कंपनी ने यहां 12 करोड़ डॉलर के निवेश से एक नए परिसर का उद्घाटन किया है, जिसमें एक अनुसंधान एवं विकास केंद्र भी होगा।

इस समय देश में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 3,300 है। वीएमवेयर के सीईओ पेट गेलसिंगर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत की कंपनी की वैश्विक वृद्धि रणनीति में बड़ी भूमिका है।

कंपनी का कहना है कि यहां उसका अनुसंधान एवं विकास केंद्र अमेरिका के बाद सबसे बड़ा है और यह भारत के प्रति कंपनी  की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि उसने 2017 तक भारत में 50 करोड़ डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता  जताई है।

गेलसिंगर ने कहा कि कंपनी भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का समर्थन करती है और इस बारे में सरकार के साथ  काम करना चाहती है। (भाषा)