1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. MBA, Business School, corporate,
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 22 मई 2015 (18:20 IST)

एमबीए डिग्री युवाओं के लिए खुशखबर, बढ़ेंगी नौकरियां

MBA
मुंबई। कंपनियों द्वारा कारोबार वृद्धि पर अधिक ध्यान दिए जाने के साथ बिजनेस स्कूल के स्नातकों के लिए नियोक्ताओं के बीच मांग इस साल भी बढ़ने की संभावना है।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सहित वैश्विक स्तर पर 84 प्रतिशत कंपनियों  ने अपने कार्यबल में नए एमबीए स्नातकों को शामिल करने की योजना बनाई है।
 
जीमैक के अध्यक्ष व सीईओ संगीत चौफला ने कहा कि एमबीए अध्ययन का वह  क्षेत्र है, जिसकी नियोक्ता कद्र करते हैं और इस साल लगातार तीसरे वर्ष नए  स्नातकों की नियुक्तियां बढ़ने की संभावना है। (भाषा)