Fri, 3 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reliance Industries TCS

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ा

Reliance Industries
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा फिर हासिल कर लिया है। चार साल बाद वह फिर से शीर्ष पर पहुंची है। आईटी क्षेत्र की कंपनी टीसीएस को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह दर्जा हासिल किया है।
 
कारोबार बंद होने के समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 4,60,518.80 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह टीसीएस के 4,58,932.37 करोड़ रुपए के बाजार पूंजीकरसा से 1,586.43 करोड़ रुपए अधिक है। बंबई शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.19 प्रतिशत की बढ़त से 1,416.40 रुपए पर बंद हुआ। टीसीएस का शेयर 0.77 प्रतिशत के लाभ से 2,329.10 रुपए पर बंद हुआ। करीब चार साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर टीसीएस सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी। (भाषा)