सम्बंधित जानकारी
- मर्सीडीज बेंज ने भारत में लांच की डेढ़ करोड़ की कार, फीचर्स जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- पेट्रोल-डीजल में फिर मिली राहत, इतने घटे दाम
- अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल बहुत ज्यादा आ रहा है तो क्या करें, जानिए 5 खास बातें...
- त्योहारों पर आई अच्छी खबर, फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
- त्योहारों पर सोना हुआ सस्ता, 40 रुपए टूटा, चांदी 100 रुपए चमकी
मर्सिडीज बेंज ने सी-क्लास कैब्रियोलेट फेसलिफ्ट का नया संस्करण उतारा, जानिए क्या है खासियत
सांकेतिक फोटो
मुंबई। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने रविवार को सी-क्लास कैब्रियोलेट का नया संस्करण पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 65.25 लाख रुपए हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, नए स्पोर्टी डोर वाली कैब्रियोलेट बीएस 6 पेट्रोल इंजन से लैस है। इसके अलावा मल्टीबीम हेडलैम्प, नए डिलाइन के एलॉय व्हील, नए पीढ़ी की स्टेयरिंग समेत अन्य कई अन्य सुविधाए दी गई हैं।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष माइकल जॉप ने कहा, सी-क्लास कैब्रियोलेट को पेश करना इस बात का एक और सबूत है कि मर्सिडीज भारतीय बाजार को अपनी रणनीति में काफी ऊंची जगह रखती है।
