1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Maxxis Tyre, Sanand, Vijay Rupani

मैक्सिस ने 2640 करोड़ के निवेश से साणंद में शुरू किया संयंत्र

Maxxis Tyre
साणंद (गुजरात)। टायर बनाने वाली ताईवान की कंपनी मैक्सिस रबर ने गुरुवार को अपने पहले भारतीय संयंत्र का उद्घाटन किया जिस पर 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,640 करोड़) रुपए खर्च किए गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां संयंत्र का उद्घाटन किया।


इस मौके पर मैक्सिस समूह के अध्यक्ष साइ-जेन लो और मैक्सिस इंडिया के अध्यक्ष चेंग-याओ लिआओ भी मौजूद थे। संयंत्र 106 एकड़ में फैला है और इसकी मौजूदा क्षमता दुपहिया वाहनों के लिए रोजाना 20 हजार टायर और 40 हजार ट्यूबों की है। उसका लक्ष्य 5 साल में 15 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का है।

लिआओ ने बताया कि कंपनी ने 2 दशक तक भारतीय बाजार पर नजर रखने के बाद देश में रणनीतिक निवेश का फैसला किया है। साणंद का संयंत्र इस दिशा में पहला कदम मात्र है। भारतीय बाजार के लिए मैक्सिस होंडा टू ह्वीलर, मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा और जीप को टायरों एवं ट्यूबों की आपूर्ति कर रही है। (वार्ता)