• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices surge to record high of Rs 1.01 lakh per 10 grams
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 16 जून 2025 (18:22 IST)

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Gold
कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 170 रुपए गिरकर 1,01,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,01,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपए घटकर 1,00,550 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
 
चांदी की कीमत भी 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 1,07,100 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। शुक्रवार को चांदी 1,08,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि भारत-अमेरिका और अमेरिका-यूरो क्षेत्र के बीच संभावित व्यापार सौदों की रिपोर्ट आने के बाद मुनाफावसूली देखी गई जिससे सोना 99,800 रुपए के आसपास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।’’
 
उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में इस नरमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 13.23 डॉलर प्रति औंस टूटकर 3,419.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित किया है।’’
 
कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसलों का इंतजार रहेगा। केंद्रीय बैंक के आर्थिक अनुमान आने वाले महीनों में संभावित ब्याज दरों में कटौती के बारे में मार्गदर्शन देंगे। (भाषा)  Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Share Bazaar में तेजी लौटी, Sensex 678 अंक उछला, Nifty भी 228 अंक चढ़ा