1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. fitch on india economic growth

फिच ने घटाया आर्थिक विकास दर का पूर्वानुमान

Fitch Rating
नई दिल्ली। फिच रेटिंग्स ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को 7.8 प्रतिशत के पिछले अनुमान से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया।
 
फिच ने कहा कि जून में लगाए गए 7.8 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान की तुलना में अब उसे 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
 
संस्था ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में भी विकास दर 7.4 प्रतिशत के पहले के अनुमान के मुकाबले अब 6.7 प्रतिशत तक रह जाने की संभावना है। (भाषा) 
 
अगला लेख
एंटीबायोटिक दवाओं के ओवरडोज ने बिगाड़ दी लोगों की इम्‍युनिटी, नार्मल वायरल में भी गंभीर हो रहे मरीज, डॉक्‍टरों ने किया अलर्ट