• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , सोमवार, 2 जून 2014 (11:46 IST)

नासा ने सूर्य से विशाल उत्सर्जन की तस्वीर कैद की

नासा ने सूर्य से विशाल उत्सर्जन की तस्वीर कैद की -
FILE
वॉशिंगटन। नासा की नई सौर वेधशाला ने सूर्य से भारी मात्रा में निकलने वाले सौर उत्सर्जन का पता लगाया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार इस उत्सर्जन के वक्त सौर सामग्री 15 लाख मील प्रति घंटा की रफ्तार से निकली जिसे 9 मई को देखा गया। यह उत्सर्जन 5 पृथ्वियों इतना चौड़ा तथा साढ़े 7 पृथ्वियों इतना ऊंचा नजर आ रहा था।

इंटरफेस रिजन इमेजरी स्पेक्ट्रोग्राफ द्वारा देखा गया यह इस तरह का पहला उत्सर्जन है। यह स्पक्ट्रोग्राफ जून 2013 में सूर्य के पर्यावरण की सबसे निचले स्तर में बिलकुल सटीकता झांकने के लिए शुरू की गई थी। (भाषा)