गुरुवार, 21 अगस्त 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा

दांत के रोग को दावत देते हैं सॉफ्ट फूड

दांत रोग
आधुनिक आहार के मुरीदों के लिए होशियार हो जाने की खबर है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि दांत की ज्यादातर समस्याएं आधुनिक आहारों के कारण होती हैं।

समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्रॉफ’ के मुताबिक शोधकर्ताओं का कहना है कि सॉफ्ट फूड खाने वालों के जबड़े की वृद्धि प्रभावित होती है। इन लोगों का जबड़ा उनके दांत के मुकाबले छोटा रह जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि आधुनिक आहारों को लेते वक्त जोर से चबाने की जरूरत नहीं पड़ती है, जिससे जबड़े पर कम दबाव पड़ता है। ऐसे में जबड़े का विकास कम हो पाता है।

अध्ययन का नेतृत्व करने वाली केंट विश्वविद्यालय की डॉक्टर नोरीन वोन क्रैमन ताउबादेल ने कहा कि इस अध्ययन से पता चला है कि इंसान की खोपड़ी के आकार का विकास आनुवंशिक होता है, जबकि जबड़े के आकार का विकास खाने की शैली से प्रभावित होता है। (भाषा)