- लाइफ स्टाइल
» - नन्ही दुनिया
» - अजब-गजब
गिरगिट
गिरगिट रंग बदलने वाला प्राणी है। गिरगिट की आँखें एक-दूसरे से स्वतंत्र रहकर एक साथ दो दिशाओं में देख सकती हैं।सफेद सांभरयूरोप के आलपाइन क्षेत्र में मृत्यु का अग्रसूचक माना जाता है। अंधविश्वासी दावा करते हैं कि इसका शिकार करने वाला स्वयं एक वर्ष के अन्दर ही मर जाएगा। अफ्रीका की पैराडाइज व्हिडाह चिड़ियाहमेशा अपने अण्डे 'वैक्सविंग पक्षी के घोसले में देती है, पर पूरी तरह तसल्ली करके कि उसके पंख और बोली भी 'व्हिडाह' के जैसी ही है। वर्षा करने वाला पेड़गर्म क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला 'समानी समन' नामक पेड़ दिन में फलियों में पानी एकत्र कर लेता है और शाम को घनी वर्षा के रूप में उसे बरसा देता है। मोरपंखी कीड़ायह समुद्र की तली के दलदल में पाया जाता है। पानी के अंदर अपने भोजन को पकड़ने के लिए मोर के रंगीन पंखों जैसे अपने गलफड़ों को फैलाता है।