1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
Written By WD

नए साल की पार्टी...

नए साल की पार्टी
बिल्ली मौसी ने एक कार्ड,
चूहे को भिजवाया,
'हैप्पी न्यू ईयर' का नारा
उसमें था लिखवाया।

अब तक जो हुआ था सब,
भई उसको तो माफ करो,

पिछली सारी गलती को,
रफा-दफा और साफ करो,

नए साल की पार्टी है, तुम,
मेरे घर पर आ जाना,

साथ तुम्हारे चूहिया रानी,
भाई-भतीजों को भी लाना,

चूहे ने फिर यूं लिख भेजा,
खूब समझे हम तेरी चाल,

हमको खाना छोड़ दोगी,
अभी नहीं आया वो साल!!
लेखक के बारे में
WD