इंटरनेट और ई-मेल
बालगीत-बचपन
नया जमाना नए-नए खेलइंटरनेट और ई-मेल।सिमटी दुनिया कम्प्यूटर मेंसभी आंकड़े हाजिर घर में।न्यूयॉर्क में क्या है रेटमोटर साइकिल कार समेत।कम्प्यूटर का बटन दबाओपल में सभी सूचना पाओ।मोबाइल सबके हाथों मेंसभी व्यस्त दिखते बातों में।सिमट रहे अब बूढ़े फोनचोंगों को अब पकड़े कौन।रेलों-बसों, कार यात्रा मेंदिखें लोग मोबाइल थामें।रास्ते से घर कर लो बातघर से रास्ते के हालात।खबर मिल रही है पल-पल कीबात नहीं अब कोई डर की।हाल मुसाफिर का रास्ते मेंपाओ खबर बहुत सस्ते में।बैंकों से हो पैसे लानानहीं पड़ता अब लाइन लगाना।यदि पास में ए.टी.एम.खेलो एक बच्चों का गेम।कार्ड होल में चटपट डालॊखेल-खेल में पैसे पालो।है कितना बेलेंस बचाकम्प्यूटर स्लिप में साफ लिखा।हॉकी हो या खेल क्रकेट काघमासान बल्ला विकेट का।सबकुछ टीवी में घर देखोनए सीरियल फिल्में देखो।देखो-दॆखो नया जमानालड़की का हंसना मुस्कुराना।मिले जो हंसी लाफ्टर शो मेंकहां कबड्डी या खो-खो में।एनिमेशन की नई फिल्मेंकार्टून ही रहते जिसमें।खेलो कम्प्यूटर में खेलकर लो दुनिया भर से मेल।