Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Kids Poem

कविता : अंगद जैसा पैर जमा

बाल कविता
अ अनार का बोला था।
आम पेड़ से तोड़ा था।
 
इ मली सच में खट्टी है।
ईख बहुत ही मिट्ठी है।
 
उल्लू बैठ डाल पर।
ऊन रखा रूमाल पर।
 
एड़ी फट गई धूप में।
ऐनक गिर गई कूप में।
 
ओखल में मत रखना सिर।
औरत तेज बहुत है डर।
 
अंगद जैसा पैर जमा।
अः अः कर फिर चिल्ला।
ये भी पढ़ें
कविता : ऐश्वर्या राय का कमरा