सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकवादी ढेर
- कश्मीर अब जुड़ने वाला है रेल द्वारा देश से, रेल लिंक परियोजना में मिली एक और सफलता
- कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के समर्थन में 64 ने छोड़ा हाथ का साथ
- बारूदी सुरंग पर आतंकी का पैर पड़ते ही धमाका, LOC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम
- कश्मीर के अनंतनाग में CRPF कैंप पर आतंकी हमला
जम्मू में हिट हुई 'किराए पर साइकिल' स्कीम, 4 माह में 13 हजार यूजर्स ने 1.55 लाख बार लिया फायदा
जम्मू। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (JSCL) द्वारा शुरू की गई साइकिल किराए पर देने संबंधी योजना शहर में सफल साबित हुई है और गत चार महीने में ही करीब 13 हजार उपयोगकर्ताओं ने करीब 1.55 लाख बार इस सुविधा का इस्तेमाल किया है। लोग मोबाइल ऐप याना बाइक्स के माध्यम ये साइकिल को किराए पर ले सकते हैं।
शहर में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक साइकिल किराए पर लेने की योजना के तहत एक मई से 31 अगस्त के बीच 12,936 उपयोगकर्ताओं ने इन साइकिलों का 1,55,134 बार इस्तेमाल किया। साइकिल चालकों में 2,846 महिलाएं भी हैं और उपयोगकर्ताओं ने कुल 33,230 किलोमीटर की दूरी इन साइकिलों से तय की।
#ICCC (Integrated Command Control Centre) helps to keep an eye on the entire city through various technological mediums.
— Jammu Smart City (@Jammu_SmartCity) August 22, 2022
It helps administration in monitoring the performance of the different projects accross the city. The best suited example would be of Smart Bicycles.@diprjk pic.twitter.com/DdaVlxRWa1
120 स्थानों पर मिलेगी यह सुविधा : जेएससीएल ने शहर में 120 स्थानों से साइकिल लेने की सुविधा दी है और उसके बेड़े में 720 सामान्य साइकिल और 80 इलेक्ट्रिक साइकिल हैं जो शहर में पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा प्रदान करती हैं।
कितना है किराया : न्यूनतम सदस्यता शुल्क दिन में 5 बार आधे-आधे घंटे के लिए 50 रुपए है जबकि अधिकतम शुल्क 1500 रुपए है, जिससे साल में आधे-आधे घंटे 1500 बार साइकिल इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
कहां कितनी बार हुआ साइकिलों का इस्तेमाल : जम्मू विश्वविद्यालय के सामने बने साइकिल स्टेशन से सबसे अधिक 9,694 बार इन साइकिलों को किराए पर लिया गया। इसके बाद तवी के चौथे पुल के पास से 7,251 बार, विक्रम चौक से 7,188 बार, गुज्जर नगर से 6,257 बार और चन्नी हिम्मत से 6,178 बार इन साइकिलों को किराए पर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू शहर स्मार्ट सिटी विकास परियोजना के तहत अगस्त 2017 में बहु उद्देशीय वाहन (जेएससीएल) की शुरुआत की थी। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल स्टेशन बनाए गए। (इनपुट : भाषा)
