सम्बंधित जानकारी
- Amarnaath Yatra: कचरामुक्त अमरनाथ यात्रा का दिखने लगा असर, पहाड़ों और ग्लेशियर को बचाने की बड़ी योजना
- इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक घुसपैठिया ढेर, कुलगाम में भी एक आतंकी मार गिराया
- Amarnaath Yatra: अमरनाथ यात्रा में मौसम बनेगा विलेन, अब तक हुआ 3 लाख से ज्यादा का पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- पुलवामा और बारामूला में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
- टारगेट किलिंग : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सब इंस्पेक्टर की हत्या
कश्मीर में मुठभेड़, माता-पिता की अपील पर 2 आतंकवादियों ने किया सरेंडर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान 2 स्थानीय आतंकवादियों ने माता-पिता की अपील पर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के हादीगाम इलाके में मंगलवार रात शुरू हुई थी। हालांकि, आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से कुछ संवेदनशील सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।'
