जगन्नाथ रथयात्रा वाले दिन क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
ओड़िसा के पुरी में प्रतिवर्ष आषाढ़ द्वितीया तिथि को जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होता है। इस बार 27 जून 2025 को जगन्नाथ यात्रा प्रारंभ होगी। इस यात्रा में इस बार लाखों की संख्या में लोग जुटने वाले हैं। यदि आप इस दिन घर पर ही भगवान जगन्नाथ की पूजा करना चाहते हैं तो जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजन विधि।
द्वितीया तिथि प्रारम्भ- 26 जून 2025 को मध्यरात्रि 01:24 से।
द्वितीया तिथि समाप्त- 27 जून 2025 को सुबह 11:19 तक।
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:05 से 04:45 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 04:25 से 05:25 तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:22 से दोपहर 07:42 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 05:25 से प्रात: 07:22 तक।
भगवान जगन्नाथ की पूजा:
-
सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल को गंगा जल से पवित्र करें।
-
पूजा स्थल पर भगवान जगन्नाथ के चित्र या मूर्ति को घर में एक पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।
-
ध्यान रहे कि चित्र या मूर्ति के साथ बलभद्र और सुभद्रा का भी चित्र संयुक्त होना चाहिए।
-
तीनों पर पवित्र जल छिड़ककर स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र से अच्छे से साफ करें।
-
स्नान के बाद धूप और दीप का प्रज्वलन करें। घी का दीपक जलाएं।
-
इसके बाद तीनों को फूल माला अर्पित करें। इसके बाद उन्हें हल्दी, कंकू और अक्षत लगाएं।
-
इसके बाद षोडशोपचार पूजन करें यानी 16 प्रकार की सामग्री अर्पित करें।
-
16 प्रकार की सामग्री में उनका मनपसंद भोग और प्रसाद भी होता है।
-
इसके बाद उनकी आरती उतारें और सभी को प्रसाद वितरण करें।
-
जिन शहरों या घरों में उनकी पालकी निकाली जाती है तो उनका पूजा का तरीका अलग होता है।