1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

हाईटेक हुआ चुनाव प्रचार

डिजिटल मीडिया
NDND
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के प्रतिभागियों के चुनाव प्रचार को देखकर शायद भारतीय राजनीतिक दल भी उनसे कुछ सीख पाएँ।

दोनों ही दावेदारों ने डिजिटल मीडिया जैसे यू ट्यूब, ब्लॉग, सोशियल नेटवर्क, ऑनलाइन पेटिशन्स, ऑनलाइन ग्रुप्स, ई-मेल आदि का चुनाव प्रचार के लिए जमकर प्रयोग किया। इससे उनका साथ देने वाले लोगों की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई।

इसके विपरीत अगर भारतीय दलों के चुनाव प्रचार की बात करें तो यहाँ वही प्रिंट मीडिया और रैलियाँ निकालकर चुनाव प्रचार किया जाता है। नई तकनीकों के प्रयोग का तो यहाँ नामोनिशान तक दिखाई नहीं देता।

अगर चुनाव प्रचार के लिए तकनीक का थोड़ा भी प्रयोग भारत में हो जाए, तो शायद लोगों को अपना वोट तय करने में थोड़ी मदद मिल जाए।